बेतिया – साठी :– बी एड कालेज साठी टीम की 152 रन की विशाल जीत ।

न्यूज इनपुट शमीम क़मर रेयाज़ी साठी पश्चमी चम्पारण बिहार:–
KPL कटहरी प्रीमियर लीग के सीजन 4 में आज कटहरी ग्राउंड पर खेले गए क्रिकेट मैच के मुकाबले में शेख टोला कटहरी बनाम साठी बी एड कालेज खेले गए ।
साठी बी एड कालेज के कप्तान … नोवेल गुप्ता .ने टॉस जीता
मैच में बी एड कालेज साठी ने 152 रन के विशाल अंतर से शेख टोला कटहरी को धो दिया । साठी बी एड कालेज के कप्तान ने टॉस जीता उप कप्तान मो. मुकीम और कप्तान ने पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया 16 ओवर की इस मैच में बी एड की टीम के बल्लेबाजों ने अकर्मक पारी खेलते हुए 6 विकेट पर 266 रन बनाये । बी एड टीम की ओर से शानदार बैटिंग करते हुए सूरज ने 94 रन बनाये वही जितेंद्र एवं अमित ने अपना अर्धशतक पूरा किया , इन तीनों खिलाडियों की अकर्मक पारी के कारण बी एड कालेज टीम ने विशाल स्कोर खड़ा करने में सफलता पाई । आपको बताते चलें की प्रति वर्ष आयोजित KPL के मैच का अब तक का सर्वाधिक स्कोर था इस पीच पर अबतक इतना अधिक रन किसी ने नही बनाया । वही दूसरी इनिंग की शुरुआत अच्छी थी लेकिन पहाड़ जैसे स्कोर को देख विरोधी टीम का मनोबल गिर गया और एक एक करके शेख टोला का विकट पतन होता रहा । पूरी टीम 112 रन बनाकर आल आउट होगई और आसानी के साथ बी एड कालेज की झोली में जीत की शक्ल में अपनी हार डाल दिया ।