अमनौर ।
पत्नी ने शराबी पति के खिलाफ अमनौर थाने में मामले दर्ज कर जेल भेजवाया. मामला थाना क्षेत्र के धरहारा खुर्द गांव की बतायी गयी है. जहांं बबीता देवी ने अपने पति धीरन महतो के खिलाफ अमनौर थाने में एक शिकायत दर्ज करायी हैं जिसमें बताया है कि उसके पति शराब के नशे में हमेशा मारपीट करते हैं . अमनौर पुलिस ने महिला के शिकायत पर संज्ञान लेते हुए शराबी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.