गिरिराज ने दलितों के साथ बैठकर खायी खिचड़ी ,
कहा- PM मोदी चल रहे बाबा साहेब के पदचिन्हों पर

#नवादा / सुमित भगत:
नवादा :केंद्रीय मंत्री और नवादा के सांसद गिरिराज सिंह भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के द्वारा आयोजित सामाजिक समरसता अभियान के तहत शुक्रवार को दलित बस्ती देदौर पंचायत के कृष्णा नगर पहुंचे, जहां केंद्रीय मंत्री ने बस्ती में दलितों की समस्याओं को सुना।
उन्होंने भारत सरकार के द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न योजनाओं के बारे में सभी को अवगत कराया।
इस दौरान उन्होंने दलितों के साथ बैठकर खिचड़ी भी खायी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी भी बाबा साहेब अंबेडकर के ही पदचिन्हों पर चल रहे हैं,
यही कारण है कि आज वो गरीब, अमीर, दलित को एक ही नज़र से देखते हैं।
उन्होंने भी गरीबी को बहुत करीब से देखा है क्योंकि वो खुद एक गरीब परिवार में पैदा हुए हैं।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने कभी गरीबी नहीं देखी है। इसलिए कांग्रेस को यह बात पच नहीं रही है कि वो गरीबो की बात करते हैं।




Recent Comments