सारण :अश्वनी प्रीमियर लीग का शुभारंभ , नरहरपुर ने जीता मैच

मढ़ौरा
प्रखंड के टेहटी डिग्री कॉलेज के मैदान में अश्वनी प्रीमियर लीग का शुभारंभ हुआ I स्थानीय विधायक जितेन्द्र राय ने लीग का फीता काटकर शुभारंभ किया और पहले मैंच के दोनों पक्ष के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया I पहला मैंच मढ़ौरा और नरहरपुर के बीच खेला गया,मढ़ौरा की टीम पहले खेलते हुए 16 ओवर में नौ विकेट से 123 रन बना सके I जबाब में खेलते हुए नरहरपुर की टीम अंतिम से दो ओवर पहले 124 रन बनाकर मैंच जीत लिया I मैंन ऑफ द मैंच नरहरपुर के को दिया गया I लीग के उद्घाटन के उपरांत विधायक ने कहा कि खेल आपसी सौहार्द को बढ़ाता है I खेल से ग्रामीण क्षेत्र के युवा का भी सही दिशा में उपयोग होता है I ग्रामीण क्षेत्र में स्तरीय टूर्नामेंट का आयोजन एक अच्छी शुरुआत है इससे गांव से प्रतिभा को पहचान मिलेगी I टूर्नामेंट का आयोजक अश्वनी प्रसाद यादव ने कहा कि खेल के क्षेत्र में भी काफी प्रतिभा है I टूर्नामेंट का आयोजन ऐसी प्रतिभा को सामने लेन में सहायक साबित होगा I इस अवसर पर मुखिया प्रत्यासी राकेश राय, पूर्व पैक्स अध्यक्ष राम प्रवेश राय,पूर्व मुखिया अरविन्द गुप्ता, उपेन्द्र मांझी सहित अन्य लोग और खेल प्रेमी उपस्थित थे I




Recent Comments