समस्तीपुर  :विदेशी शराब ले जा रहा ट्रैक्टर शराब सहित जप्त, ड्राइवर फरार 
न्यूज़ इनपुट -केशव बाबू

खानपुर (समस्तीपुर)
पुलिस शराब कारोबारियों पर नकेल कसने को लेकर नई नई तरकीब खोजती रहती है ।वही शराब कारोबारी भी पुलिस को चकमा देने को लेकर नया तरीका निकालते रहता है ।लेकिन इस बार कारोबारी के उस कलाकारी पर पानी फिर गया है । खानपुर  पुलिस ने  ट्रेक्टर पर  लदा 44 कार्टून विदेशी शराब सहित ट्रेक्टर को किया जप्त।
हरियाणा निर्मित टाइप के ट्रेक्टर में लगे डाला में ऊपर से लदे टाली ईंट व् नीचे रखा विदेशी शराब।  पुलिस ने शराब कारोवारियो के मंसूबे को किया नाकाम।
खानपुर पुलिस को गुप्त सूचना मिली की हथौड़ी से रोसड़ा जाने वाली सड़क से विदेशी शराब की एक बड़ी खेप जाने वाली है ।
सुचना मिलते ही  गस्ती कर रहे थानाध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद रवि ने दल बल के साथ थाना क्षेत्र के श्रीपुरगाहर चौक के  समीप वाहन चेकिंग शरू कर दिया।
पुलिस को चेकिंग करते देख  हथौड़ी की ओर से आ रही एक चार सिलेंडर की ट्रेक्टर को स्कुल के पास बीच सड़क पर लगा कर चालक ट्रेक्टर को छोड़ कर फरार हो गया।
कुछ देर के बाद स्थानीय लोग व् दुकानदार ने पुलिस को बताया कि स्कुल के पास बीच सड़क पर एक  ट्रेक्टर खड़ी है ।
पुलिस ने उक्त ट्रेक्टर को जप्त कर थाना लाये।
तथा जांच के क्रम में ट्रेक्टर के डाला में ऊपर से ईंट लदा हुआ था।और डाला के अंदर में चदरा से बना बॉक्स में  44 कार्टून हरियाणा निर्मित आरएस कम्पनी के विदेशी शराब लदा हुआ था।
जिसमे 750 एमएल 31 कार्टून में रखे 372 बोतल,व् 375 एमएल 5 कार्टून जिस में रखे 120 बोतल,व् 180 एमएल के 8 कार्टून जिसमे रखे 384 बोतल,कुल 876 बोतल को जप्त किया गया।
थानाध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद रवि ने अपने व्यान पर प्राथमिकी दर्ज कर शराब कारोवारियो की गिरफ्तारी के लिये छापामारी शुरू कर दिया है ।