⏭सारण:शांति समिति की बैठक, होली मे हुरदंग करने वालो पर पुलिस की रहेगी कड़ी चौकसी 

⏭दैनिक खोज खबर के लिये मनोकामना सिंह की रिपोर्ट मढौरा (सारण):-होली का त्योहार लोग भाईचारा के साथ  सौहार्द पूर्वक मनाये,इसके लिये शांति समिति की बैठक की गई।शनिवार को थाना परिसर मे बैठक मे स्थानीय सर्किल इंसपेक्टर जयप्रकाश पंडित ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों से कहा की होली का त्योहार भाईचारे के साथ उल्लासपूर्वक मानने का त्योहार है।सामाजिक सौहार्द को नुकसान पहुंचाये बिना सभी मिलजुलकर मनाना चाहिये।

यकही भी असमाजिक तत्वों द्वारा तनाव या सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने की कोशिश की भनक लगता है तो आप सभी जनप्रतिनिधि एवं बुद्धिजीवियों का कर्तव्य बनता है की शांति बनाने मे प्रशासन को सामाजिक दायित्व समझ सूचित करेंगे एवं शांति बहाल के लिये सहयोग करेंगे।

सर्किल इंस्पेक्टर ने कहा की  होली मे शराब की सेवन एवं बिक्री करने वालो की सूचना पुलिस को आम जनो से मिलने पर त्वरित करवाई की जायेगी और् सूचना देने वालो की नाम गोपनीय रखा जायेगा। पुलिस शांति बनाये रखने के लिये सघन वाहन चेकिंग के साथ पूरे थाना क्षेत्र मे गस्ती भी लगातर करती रहेगी।

बैठक मे अंचलाधिकरी अशोक कु सिंह एवं थानाध्यक्ष मुकेश पुश्पेंदु ने भी जनप्रतिनिधियों एवं बुद्धिजीवियों से शांति पूर्वक होली मानने की अपील किया। इस मौके पर पूर्व प्रमुख मदूसूदन कुमार, प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र राय, मुखिया प्रतिनिधि अभिषेक कु उर्फ जुगुणु , सरपंच अवधेश गिरी , समिति सदस्य मनोज प्रसाद, जदयू के गामा सिंह सहित दर्जनों पंचायत प्रतिनिधि शामिल थे।