
नव गठित कमिटी के सदस्य
दैनिक खोज खबर/सोनपुर। बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले रविवार को सोनपुर प्रखंड इकाई का विस्तार करते हुए नई नगर एवं प्रखंड इकाई का गठन किया गया। यह चुनाव प्रक्रिया अभिनव मैरेज हॉल, वृंदावन कॉलोनी, सोनपुर में पारदर्शी एवं सर्वसम्मति के आधार पर रविवार के संपन्न हुई।
चुनाव में प्रखंड इकाई के अध्यक्ष पद पर ब्रजेश कुमार सिंह (उत्क्रमित मध्य विद्यालय, चित्रसेनपुर) तथा सचिव पद पर रणविजय कुमार (मध्य विद्यालय, शिकारपुर) निर्वाचित हुए। वहीं नगर परिषद इकाई में अध्यक्ष पद पर अजीत कुमार सिंह (प्राथमिक विद्यालय, महीसाइडिंग) तथा सचिव पद पर नीरज कुमार दुबे (प्राथमिक विद्यालय, पहाड़ीचक रेलवे कॉलोनी) चुने गए।
इस चुनाव प्रक्रिया में प्रदेश स्तर से आए कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें जयराम शर्मा (प्रदेश अध्यक्ष), दिनेश सिंह (प्रदेश महासचिव), शिक्षक नेता अनावरुल होदा, आनंद मिश्रा समेत अन्य गणमान्य शामिल थे। सभा की अध्यक्षता सारण जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने की, जबकि संचालन संतोष कुमार सिंह ने किया। धन्यवाद ज्ञापन वरीय शिक्षक अमरनाथ ओझा एवं संजय राय ने किया।
प्रखंड इकाई के नवनिर्वाचित पदाधिकारी
अध्यक्ष – ब्रजेश कुमार सिंह
वरीय उपाध्यक्ष – निर्भय कुमार
उपाध्यक्ष – कन्हैया कुमार, विकास कुमार गुप्ता, संजय कुमार सिंह, मनोरंजन कुमार सिंह
सचिव – रणविजय कुमार, मृत्युंजय कुमार, अजीत कुमार
उप सचिव – मनोज कुमार दास, सीमा कुमारी
कोषाध्यक्ष – सुनील कुमार सिंह
उप कोषाध्यक्ष – वरुण कुमार
मीडिया प्रभारी – रवि रंजन कुमार
सह मीडिया प्रभारी – जितेंद्र कुमार सिन्हा
नगर इकाई के नवनिर्वाचित पदाधिकारी
अध्यक्ष – अजीत कुमार सिंह
वरीय उपाध्यक्ष – विकास कुमार
उपाध्यक्ष – नीरजा कुमारी
सचिव – नीरज कुमार दुबे
उप सचिव – कौशल कुमार
कोषाध्यक्ष – राजशेखर
उप कोषाध्यक्ष – कुमारी पूजा गुप्ता
मीडिया प्रभारी – आनंद कुमार सिंह
सह मीडिया प्रभारी – रवि शंकर सिंह
संयोजक – नीरज कुमार
सह संयोजक – प्रमोद कुमार शर्मा
बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि वे नई जिम्मेदारियों के साथ संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे तथा शिक्षकों की आवाज को प्रभावी ढंग से उठाएंगे। कार्यक्रम के अंत में शिक्षक मनोरंजन कुमार सिंह एवं मृदुल जी ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट किया।




Recent Comments