सारण:आपसी विवाद में एक युवक को मारपीट कर किया लहुलुहान, प्राथमिकी दर्ज
अमनौर

थाना क्षेत्र के मन्द्रौली गांव में आपसी विवाद को लेकर एक युवक को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने का मामला सामने में आया है. घायल युवक जगदीश राम का पुत्र राहुल कुमार बताया गया है. जिसका उपचार अमनौर स्वास्थ्य केन्द्र में किया गया. घायल युवक के बयान पर गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ अमनौर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई. जिसमें बताया गया है कि शराब के नशे में उक्त आरोपी गाली-गलौच करने लगे और दाब से हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिए. दर्ज प्राथमिकी में कामेश्वर राम, सुरेश राम व नरेश राम का नाम शामिल हैं. थानाध्यक्ष प्रभाकर पाठक ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.