समस्तीपुर:ग्रामीणों ने स्कूल में ताला जड़कर शिक्षकों को बनाया बंधक

#न्यूज़ इनपुट- केशव बाबू:
सरायरंजन
सरायरंजन प्रखंड के वाजिदपुर में स्थित मध्य विद्यालय में सुबह ग्रामीणों ने स्कूल में ताला जड़कर शिक्षकों को बंधक बना लिया। इससे घंटों पठन-पाठन व्यवस्था ठप रही। आक्रोशित ग्रामीण वरीय पदाधिकारी को बुलाने की मांग पर डटे हुए थे शिक्षक समेत विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक को भी ग्रामीणों ने घंटों बंधक बनाए रखा।बाद में स्थानीय लोगों की पहल पर शिक्षकों को मुक्त कराया गया।
इस बाबत ग्रामीणों का कहना था कि 2013 से अभी तक उक्त विद्यालय में छात्रों को छात्रवृत्ति व पोशाक राशि नहीं दिया गया है। विद्यालय के मध्यान भोजन भी बच्चों को मानक के अनुसार नहीं दिया जा रहा है।बच्चों को पठन पाठन भी इस विद्यालय में सही ढंग से नहीं दिया जा रहा है।वार्ड सदस्य महेश्वर राय का कहना था कि 1 माह बाद भी प्रभारी प्रधानाध्यापक ब्रजकिशोर चौधरी द्वारा सूचना के अधिकार का जवाब नहीं दिया गया।जबकि उनके द्वारा 616 रुपैया एसएम को दे दिया गया है वार्ड सदस्य द्वारा विद्यालय के भवन निर्माण में गड़बड़ी किए जाने की शिकायत डीडीसी से किया गया था।लेकिन वार्ड सदस्य महेश्वर राय ने डीडीसी पर आरोप लगाया है कि डीडीसी ने उनपर प्राथमिकी दर्ज कराने की धमकी दी थी।
ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय के गड़बड़ी की शिकायत के बारे में वरीय अधिकारियों से भी कई बार लिखित रूप से शिकायत किया गया। लेकिन अभी तक कोई कार्यवायी नहीं हो सकी है. एक सप्ताह के अंदर जांचोपरांत कार्रवाई नहीं किया गया तो विद्यालय में अनिश्चितकालीन तालाबंदी की जाएगी।हंगामा करने वालों में महेश्वर राय, जीवछ राय विराना, इंद्रजीत राय, अवधेश सिंह, अशोक कुमार सिंह, विश्वनाथ सिंह, सुरेन्द्र शर्मा समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।




Recent Comments