परसा(सारण)।त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतिम चरण में रविवार को पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी में शांतिपूर्ण महौल में मतदान कार्य सम्पन्न हो गया।सुरक्षा ब्यवस्था के बीच मतदानकर्मी द्वारा सुबह सात बजे से मतदान कार्य शुरू कर दिया गया।प्रखंण्ड के तेरह पंचायत के 189 बूथों पर सुरक्षा ब्यवस्था का चाक चौबस ब्यवस्था किया गया था।रविवार की अहले सुबह होते ही महिला पुरुष मतदाताओं की मतदान के लिए केंद्र पर भीड़ जुट गई।लोग कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे।1609 प्रत्याशियों की भाग्य हुआ ईवीएम तथा मत पेटी में बंद प्रखंण्ड के तेरह पंचायत के 6 पद के लिए कुल 1609 प्रत्याशी का रविवार को भाग्य का फैसला पंचायत के कुल 102478 मतदाताओं द्वारा 61 फीसदी मतदान कर प्रत्याशियो का भाग्य का फैसला किया गया।मतदान को शांतिपूर्ण,निष्पक्ष,तथा भयमुक्त महौल में मतदान करने के उद्देश्य से 189 बूथ का निरीक्षण थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार के नेतृत्व में एसटीएफ की जवान द्वारा क्षेत्र में पेट्रोलिंग करते रहे।सीमा शील को लेकर प्रखंण्ड के सीमा पर पुलिस बल तैनाथ किया गया था।कई स्थानों पर पुलिस बल तैनाथ कर सुरक्षा ब्यवस्था तथा आपराधिक घटनाओं पर पैनी नजर रखा गया था।प्रत्येक बूथों पर पुलिस पदाधिकारी तैनाथ किया गया था। मतदाता को प्रत्याशियो द्वारा मतदान केंद्र तक पहुँचाने के लिए लग्जरी वाहन का प्रयोग किया गया।प्रत्याशी द्वारा लग्जरी वाहन से बूथ तक मतदाताओं को पहुँचाने और घर छोड़ने में ब्यस्त दिखे।घर से बूथ दूर होने पर मतदाताओं को यह सुबिधा उपलब्ध कराया गया था।मतदान को लेकर क्षेत्र में छिटपुट घटना होने की बाते बताई जा रही है।बताया जाता है कि बनौता,सगुनी,चांदपुरा में वोट को लेकर दो पक्षो में विवाद हुआ है।हलांकि पुलिस पुष्टि नही हो पाई है।