सात दिवसीय श्री कृष्ण जन्मोत्सव अनुष्ठान में रासलीला आयोजित

#दीपक कुमार सिंह/परसा (सारन)-उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परसा के प्रांगण में आयोजित सात दिवसीय श्री कृष्ण जन्मोत्सव अनुष्ठान में सोमबार को रूस से आये कृष्ण भक्तो द्वारा मंच के माध्यम रासलीला कार्यक्रम का आयोजन किया गया।रासलीला में बिदेशी कृष्ण भक्तो द्वारा भगवान् श्री कृष्ण की लीला और उपदेश को संगीत के माध्यम श्रोताओं को सुनाया गया।भगवान् कृष्ण की रासलीला के भजन पर हजारो की संख्या में उपस्तिथ श्रद्धालुओं ने खूब झूमा।बिदेशी कृष्ण भक्तों ने भगवन कृष्ण की गुणगान करने पर मनुष्य की जीवन सफल होने बातें कही।रासलीला कार्यक्रम के उपरांत रूस के कृष्ण भक्तो द्वारा समाज में जागरूकता और भक्ति उथान के उदेशय से विद्यालय प्रांगण से कृष्ण नाम का जाप करते हुए क्षेत्र भ्रमण किया गया।दरोगा राय चौक परसा बाजार मस्तिचक मोड़ होते हुए यज्ञ स्थल तक लोगो को भक्ति भावना का सन्देश दिया गया।कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ पुष्पराज गौतम पूजा समिति अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार राय सचिव रणजीत कुमार रघु कुमार कंचन कुमार राजू कुमार अनीश कुमार अखलेश राय सुनील कुमार रविशंकर कुमार राय सुनील कुमार आदि शामिल थे।