• सांसद रुडी ने पश्चिमी यूरोप के संयुक्त सचिव संदीप चक्रवर्ती से की बात
• विदेश मंत्री जयशंकर और जर्मनी में भारत की राजदूत मुक्ता तोमर से त्वरित कार्रवाई की बात कही
• रॉयल कैरेबियन इंटरनेशनल क्रूज़ पर कार्यरत थे अभिनव


जर्मनी में क्रूज़ पर काम करने वाले सोनपुर, परवेजाबाद के शिक्षक पुत्र अभिनव की बीच समुद्र लापता होने की घटना को स्थानीय सांसद सह भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव प्रताप रुडी ने त्वरित गति से संज्ञान लेते हुए विदेश मंत्री जयशंकर, पश्चिमी यूरोप के संयुक्त सचिव संदीप चक्रवर्ती को सूचित किया और इस संबंध में त्वरित कार्रवाई करने का आग्रह किया। साथ ही सांसद ने अपने स्तर से जर्मनी में भारत की राजदूत मुक्ता तोमर से भी संपर्क कर त्वरित कार्रवाई के लिए कहा है। रुडी की पहल पर लापता अभिनव की खोज तेज कर दी गई है। विदित हो कि लापता अभिनव के पिता सुनील कुमार मालाकार और माँ दोनों सोनपुर में शिक्षक है। उनके पिता सांसद कार्यालय में लगातार सम्पर्क में है साथ ही भाजपा नेता शत्रुघ्न भगत और टूनटून सिंह ने निजी तौर पर सांसद रुडी से संपर्क कर त्वरित कार्रवाई का आग्रह किया।
सारण सांसद द्वारा जनता के कार्य को त्वरित गति से निपटाने व उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए नियमित नियंत्रण कक्ष चलाया जा रहा है। इसी के माध्यम से स्थानीय कार्यकर्ता और अभिनव के माता-पिता सांसद तक खबर पहुंचा सके जिसके कारण विदेश मंत्रालय की सक्रियता सामने आई। इस संदर्भ में सांसद ने प्रसिद्ध समाजसेवक व लेखक स्व॰ फणीश सिंह के पुत्र राजीव रंजन सिंह को भी सूचित किया जो स्थायी रूप से जर्मनी में रहते है। सांसद रुडी ने उनसे स्थानीय स्तर पर प्रशासनिक सहयोग एवं समन्वय के लिए कहा है।उक्त आशय की जानकारी पूर्व जिला उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह चौहान ने दिया।