डॉक्टर्स कॉलोनी से बाइक चोरी

✍️परवेज अख्तर/सिवान;
सिवान: महादेवा ओपी क्षेत्र के डॉक्टर्स कॉलोनी बडहरिया रोड़ से शनिवार की देर शाम अज्ञात चोरों ने एक युवक की बाइक चोरी कर ली। 
बाइक मालिक ने स्थानीय थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। नगर थाना क्षेत्र के शुक्ला टोली गुलाम मो. मोइनुद्दीन ने बताया कि
मेरी बाइक डॉक्टर्स कॉलोनी बडहरिया रोड़ से अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली। काफी खोजबीन करने के बाद भी बाइक का पता नहीं चला।