26 मार्च से 4 अप्रैल तक बंद रहेंगे विश्वविद्यालय सहित सभी विभाग एवं महाविद्यालय

छपरा सदर : स्नातकोत्तर शिक्षक संघ एवं शिक्षकेतर कर्मचारी संघ के मांग पर कुलपति ने स्वीकार किया पूर्ति अवकाश

छपरा : जयप्रकाश विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ फारूक अली ने विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर शिक्षक संघ के सचिव तथा जेपीयू के शिक्षकेतर कर्मचारी संघ के सचिव के द्वारा सौपे गए एक अनुरोध पत्र के आधार पर , जिसमें उन्होंने मांग की थी कि पूर्व में घोषित अवकाश की तिथि 6 दिसंबर 20 , 13 दिसंबर , 20 दिसंबर , 10 जनवरी 21 , 14 जनवरी , 17 जनवरी को कार्य करने के एवज में होली के अवसर पर 26 मार्च , 27 मार्च , 1 अप्रैल तथा 3 अप्रैल 21 को क्षतिपूर्ति अवकाश प्रदान की जाए । उक्त मांगों को मानते हुए जेपीयू के कुलपति डॉक्टर फारूक अली ने बुधवार को 26 मार्च , 27 मार्च , 1 अप्रैल एवं 3 अप्रैल को क्षतिपूर्ति अवकाश मिलाकर होली के अवसर पर विश्वविद्यालय मुख्यालय सहित सभी स्नातकोत्तर विभाग, सभी अंगी भूत एवं संबद्ध महाविद्यालयों में 26 मार्च से लेकर 4 अप्रैल 2021 तक अवकाश घोषित किया गया है । पूर्व के कैलेंडर के अनुसार अन्य अवकाश यथावत रहेंगे। विश्वविद्यालय 5 अप्रैल 2021 से अपने मुख्यालय सहित सभी स्नातकोत्तर विभाग, सभी अंगीभूत एवं संबद्ध महाविद्यालय निर्धारित समय से खुलेंगे। कुलपति के आदेशानुसार उक्त अवकाश का पत्र कुलसचिव कर्नल श्यामानंद झा के द्वारा निर्गत किया गया है एवं पत्र के माध्यम से सूचना कुलाधिपति कार्यालय सहित जयप्रकाश विश्वविद्यालय के सभी महाविद्यालयों , सभी विभागों को प्रेषित कर दिया गया है।