
सांसद कंट्रोल रूम की मदद से बेटी की अंतिम संस्कार में शामिल हो सके पिता
• कंट्रोल रूम नं 18003456222 पर मांगी थी मदद
• अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए रांची से अमनौर का जारी हुआ यात्रा पास
छपरा. सांसद राजीव प्रताप रुडी द्वारा स्थापित सांसद कंट्रोल रूम सारण से क्षेत्र में लॉकडाउन के दौरान सामान्य के अलावा विशेष मदद के लिए भी फोन आ रहे है। जिनको सहायता के साथ ही उचित मार्गदर्शन भी किया जा रहा है। इसी संदर्भ में अमनौर निवासी शशि कुमार सिंह का प्रकरण आया था। शशि सिंह ने सांसद कंट्रोल रूम में अपनी भतीजी मुन्नी कुमारी का पटना एम्स में इलाज के दौरान मृत्यु की सूचना दी और आग्रह किया कि रांची, झारखंड में रहने वाले बच्ची के माता-पिता को अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए रांची से अमनौर लाने की व्यवस्था की जाय। मालूम हो कि जब ये प्रकरण आया था उसी समय कोरोना महामारी के कारण लॉकडान की अवधि को तीन मई तक विस्तारित किया गया।
सांसद के सहयोग से ही पटना एम्स में बच्ची का इलाज चल रहा था। बतादें कि असाध्य बीमारी से पीड़ित बच्ची को निजी अस्पतालों ने एडमिट करने से इनकार कर दिया था, तब सांसद कंट्रोल रूम के माध्यम से पटना के एम्स अस्पताल में एडमिट कर इलाज किया जा रहा था। पिछले तीन-चार दिन से चिकित्सक लगातार बच्ची को बचाने का प्रयास कर रहे थे और समय-समय पर सांसद रुडी इसकी जानकारी कंट्रोल रूम और डॉक्टरों से बातचीत कर ले रहे थे। मरीज के मृत्यु की दुखद सूचना देते हुए मृतक बच्ची के चाचा ने बताया कि कोरोना महामारी के दौरान जारी लॉकडाउन से बच्ची के माता-पिता का रांची से छपरा आना संभव नहीं हो पा रहा है। उन्होंने बच्ची की अंत्येष्टि के लिए उन्हें रांची से छपरा बुलाने का आग्रह किया। कंट्रोल रूम से सांसद के पास सूचना प्राप्त होते ही सांसद श्री रुडी ने रांची, सदर के एसडीएम से बात की जिसके बाद एसडीएम ने रांची से छपरा जाने के लिए पास जारी कर दिया। पास जारी करते हुए उनके कार्यालय द्वारा मार्ग में पड़ने वाले सभी थाना क्षेत्रों को भी सूचित किया गया ताकि यात्रा के दौरान मार्ग में कोई असुविधा न हो।




Recent Comments