शिल्हौरी में होगा श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ सह भागवत कथा

प्रचार रथ को विधायक ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना


दैनिक खोज खबर/मढ़ौरा (सारण)। प्रसिद्ध शिल्हौरी मंदिर में प्रस्तावित श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ सह भागवत कथा प्रचार रथ को विधायक व अन्य गणमान्य लोगों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मंगलवार को मंदिर परिसर में पूर्व मंत्री स्थानीय विधायक जितेन्द्र कुमार राय, प्रमुख प्रतिनिधि सुरेंद्र राय, पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि शीला राय व अन्य अतिथियों ने प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बता दें कि नौ दिवसीय महायज्ञ आगामी 23 मई 2026 से शुरू होगी और 31मई को संपन्न होगा। इसके पूर्व 22 मई को भव्य कलश यात्रा एवं 23 मई को अग्नि मंथन का कार्यक्रम निर्धारित है। आयोजन समिति द्वारा बताया गया कि महायज्ञ के सफल संचालन के लिए महासंत नारद बाबा, श्रीधर बाबा, मुरारी स्वामी व अरुण पुरोहित का मार्गदर्शन और सानिध्य में होगा।मौके पर संत मुरारी स्वामी, पंडित अलोक कुमार उपाध्याय, डॉ लाल बाबू राय, मुखिया प्रतिनिधि विनय सिंह, हरेश पासवान, पूर्व मुखिया अभिषेक राय जुगुनू, बीसीसी अंकित कुमार, राकेश कुमार राय, पैक्स अध्यक्ष काशी राय, मंदिर न्यास समिति के सचिव डॉ. जितेन्द्र राय, पुजारी धर्मेंद्र उपाध्याय, पंडित सर्वेश्वर उपाध्याय, चंद्रमा साह, आनंद कुमार समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।