सर्प दंश से एक युवती की मौत से परिजनों में मचा कोहराम

अमनौर/सारणः थाना क्षेत्र के परशुराम गांव में सर्प दंश से एक युवती की मौत के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया. घटना के संबंध मे बताया जाता है कि सुखदेव राम की 18 वर्षीय पुत्री निशु कुमारी अपने घर में कुछ काम कर रही थी जहां अचानक एक सर्प उसके पैर में दंश लिया. जिससे वह अपने परिजनों को इसकी जानकारी देते हुए मूर्झीत होकर जमीन पर गिर पड़ी . आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए मुजफ्फरपुर ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी. मौत के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया. वही गांव में शोक की लहर दौड़ गई. मालूम हो मृतक की युवती की शादी आगामी 8 जुलाई को होनी थी. घर में जहां शादी की तैयारी को लेकर सभी उत्साहित थे . मगर इस घटना के बाद लोग सदमे में है. मृतका की माता सोनिया देवी , पिता सुखदेव राम, बहन आशा कुमारी व अन्य सदस्यों का रो रो कर बुरा हाल है.