पुरस्कार के साथ प्रतिभागी

सरस्वती पूजा पर आयोजित रंगोली में शिल्की बनी प्रथम

मढ़ौरा, सारण, बिहार ।
सरस्वती पूजा के अवसर पर नगर के धेनुकी में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । नवयुवक पूजा समिति द्वारा निर्मित पूजा पंडाल के सामने आयोजित प्रतियोगिता में दर्जनों प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया । निर्धारित अवधी में सबसे अलग और आकर्षक रंगोली बनाने वाले प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर चयनित प्रतिभागी को आयोजक मंडल ने कप और नगद राशि प्रदान कर पुरस्कृत किया । प्रतियोगिता में कृष्णा प्रसाद पुत्री शिल्की और मुश्कान प्रथम और द्वितीय चुनी गयी । संजय सिंह और मदन सिंह की पुत्री क्रमशः अल्का और निशा को तृतीय स्थान पर चयनित किया गया । इस अवसर पर अखिलेश कुमार सिंह, गोलू कुमार, अशोक सिंह, शोभनाथ सिंह, प्रवीण कुमार, बिनोद कुमार मांझी, अ विजय कुमार, अमन कुमार, रंजीत कुमार सहीत दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे । आयोजक कमिटी के सदस्यों ने बताया की पूजा पंडाल द्वारा श्रद्धालुओं के
प्रसाद और दर्शन के लिए अलग व्यावस्था की गयी है ।