सीवान के छाता ग्राम पंचायत में हर गरीब के घर में पहुंच रही है प्रधानमंत्री उज्जवला योजना से LPG गैस 
✍परमार डाॅट काॅम : सीवान 

सीवान के हुसैनगंज प्रखंड के छाता ग्राम पंचायत के हर गरीब के घर में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत एलपीजी गैस मुहैया कराने की कवायद अंतिम चरण में हैं । इस योजना के तहत शनिवार को एक कार्यक्रम आयोजित कर के दर्जनों बीपीएल कार्डधारक परिवार को एलपीजी गैस सिलेंडर व चुल्हा उपलब्ध कराया गया । इस मौके पर उपस्थित सीवान भाजपा के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहा कि हमारी सरकार ने  हर गरीब परिवार को रोजगार, घर में बिजली व रसोई घर में एलपीजी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने का फैसला लिया । उन्होंने कहा कि हमारी सरकार मोदी जी की  विकास मंत्र सबका साथ – सबका विकास के लिए कार्य कर रही है । इस मौके पर छाता पंचायत के मुखिया नितीश कुमार ने कहा कि पंचायत के सभी बीपीएल कार्डधारक परिवार को चिन्हित किया जा चुका है । प्रथम चरण में दो सौ परिवार को, दुसरे चरण में 58 परिवार को और आज 13 परिवार को प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के अंतर्गत रसोई गैस सिलेंडर और चुल्हा उपलब्ध कराए गया । मुखिया ने कहां कि जल्द ही पंचायत के सभी गरीब परिवार को इस कल्याणकारी योजन से लाभान्वित कर दिया जाएगा । इस मौके पर विशेष रूप से उपस्थित समाज सेवी संगठन इण्डो गल्फ वेलफेयर ट्रस्ट के सचिव सरवल जमाल ने कहां कि क्षेत्र के हर गरीब तक भारत सरकार व बिहार सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को पहुँचाने के लिए ट्रस्ट कार्यकर्ता ग्राम पंचायत के साथ कंधे में कंधे मिलाकर कर कार्य कर रहें हैं ।

 इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष  शुशीला देवी जी,शर्मानंद राम ,हुसैनगंज ब्लॉक प्रमुख राजाराम साह सहित दर्जनों ग्रामीण व भाजपा के कार्यकर्त्ता उपस्थित थें ।