पानापुर (सारण) पिछले 24 घंटे के भीतर थानाक्षेत्र के अलग अलग गांवों में मारपीट की घटनाओं में  करीब डेढ़ दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए .शुक्रवार की रात पिपरा सिंगाही गांव में मारपीट की घटना  में काजल कुमारी, रामअयोध्या सिंह, रतनी देवी,बेबी देवी गंभीर रूप से घायल हो गयीं .घायलों में तीन लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया .वही वसतपुर, रसौली, पानापुर एवं महम्मदपुर गांव में भी हुए मारपीट में चार लोग घायल हो गए, जिनका ईलाज पीएचसी पानापुर में हुआ . शनिवार को मुड़वा, खजुरी गांव में हुए मारपीट में करीब आठ लोग घायल हो गए .सभी घायलों का ईलाज पीएचसी पानापुर में हुआ जहां गंभीर रूप से घायल पुतुल कुमारी को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया.