
सम्मानित सदस्यों को लोगों ने दी बधाई
#रजनीश रंजन/इसुआपुर : छपरा के एकता भवन में सोमवार को जिला परिवहन विभाग द्वारा आयोजित एक दिवसीय चालक उन्मुखी सह गुड समारिटन सम्मान समारोह में प्रखंड के दो सामाजिक कार्यकर्ताओं के सम्मानित होने पर प्रखंड वासियों ने गर्व महसूस किया है । साथ ही सम्मानित सदस्यों बजरहिया गांव के विजय कुमार राय तथा फेनहरा गांव के मिथिलेश कुमार यादव बधाई दी है । ज्ञात हो कि दोनों सामाजिक कार्यकर्ताओं को यह सम्मान सड़क दुर्घटना में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाने तथा उनकी मदद करने जैसे नेक कार्यों के लिए मिला है । जिसमें सारण के डीएम सुब्रत कुमार सेन ने दोनों को अंग वस्त्र , मोमेंटो तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया । बधाई देने वालों में जदयू के वरिष्ठ नेता शैलेन्द्र प्रताप सिंह , विधायक मुद्रिका प्रसाद राय, पूर्व विधायक जनक सिंह , प्रमुख सरोज कुमारी, पूर्व प्रमुख हरेंद्र सिंह, मितेंद्र प्रसाद यादव,अजय राय, मुखिया संगम बाबा, धनंजय पाण्डेय, बीडीओ मुकेश चौरसिया,अनुप शर्मा, पूर्व मुखिया विजय सिंह , राजकिशोर सिंह,छबीनाथ सिंह, मनोज राय, अरविंद चौरसिया,नीरज तिवारी, नवल किशोर ओझा, अशोक ओझा मुख्य रूप से शामिल हैं ।




Recent Comments