इसुआपुर में झंडा अखाड़ा मेला 30 को,सुरक्षा के रहेंगे चाक चौबंद ब्यवस्था

#रजनीश रंजन/इसुआपुर(सारण) : 30 अगस्त को होने वाले झंडा अखाड़ा मेला के लिए थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई ।जिसकी अध्यक्षता मढ़ौरा अनुमंडल पदाधिकारी बिनोद तिवारी ने की ।बैठक में सफल आयोजन हेतु कई निर्णय लिए गए।अनुमंडल पदाधिकारी ने आयोजकों से मेले में सीसी टीवी कैमरा लगवाने पर जोड़ दिया ।वही स्टेज पर अश्लील गानों पर रोक लगाने की बात कही ।बैठक में उपस्थित अंचल अधिकारी अजय ठाकुर ने सभी 14 अखाडो के लिए पुलिस बल देने की बात कही ।वहीं मेले में पर्याप्त पोलिस बल संख्या मुहैया कराने की बात थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा ने कही ।साथ ही मेले में असमाजिक तत्वों पर कड़ी नज़र रखी जायेगी ।बैठक में डीएसपी धीरेंद्र साह, बीडीओ महम्मद सज्जाद,राजकिशोर सिंह, छविनाथ सिंह, अमरनाथ प्रसाद,भूषण राय,बिजय सिंह, लुकमान अली,सूरज श्रीवास्तव, जयप्रकाश महतो,शत्रुघ्न भगत,जितेन्द्र सिंह कुशवाहा, श्याम प्रसाद,विशेश्वर भगत,नागेन्द्र सिंह, मनोज राय,मदन सिंह, नन्दकिशोर चतुर्वेदी, चन्दन सिंह,मनोज राय,गोपाल चतुर्वेदी सहित सैकड़ो गण्यमान्य लोग मौजूद थे ।