
मांझी। कोरोना वायरस के संक्रमण के बाद सरकार द्वारा इक्कीस दिनों का लॉक डाउन लागू कर दिए जाने के बाद पीड़ितों के सहायतार्थ चलाये जा रहे सरकारी अभियान में मांझी के समाजसेवी भी बढ़ चढ़ कर नकद सहयोग कर रहे हैं। मांझी प्रखंड के डुमरी निवासी व समाज सेवी चंद्रदेव सिंह ने सोमवार को भारत के प्रधान मंत्री तथा बिहार के मुख्यमंत्री के आपदा राहत कोष में क्रमशः इक्कीस इक्कीस हजार रुपये नकद अंश दान किया। साथ हीं श्री सिंह प्रतिदिन गरीबों को राशन व नकद आर्थिक सहायता प्रदान कर रहे हैं। श्री सिंह उड़ीसा के बालासोर रेंज में पदस्थापित संयुक्त आयकर आयुक्त अजय सिंह के पिता हैं। उधर पिछले दिनों मुबारकपुर निवासी दिग्विजय सिंह तथा अनूप कुमार सिंह नामक दो मित्रों ने पीएम आपदा कोष में पांच हजार रुपये नकद का अंशदान किया था।




Recent Comments