उप-मुखिया ने किया साबून का वितरण

पानापुर (सारण)थानाक्षेत्र के भोरहाॅ पंचायत के उप-मुखिया छठु कुमार महतो ने सोमवार को सभी पंचायत वासियों के बीच डिटाॅल साबून का वितरण किया।बता दे कि सरकार के आदेशानुसार कोरोना वायरस के रोकथाम हेतु साफ सफाई बहुत जरूरी है।इसी उद्देश्य से सरकार द्वारा पंचायतों को निर्देश दिया गया है कि पंचम वित आयोग की राशि से मास्क,सेनेटाईजर,हैण्डवास ,साबून आदि की खरीदारी कर आम लोगों तक पहुँचाए ताकि कोरोना से लड़ने में मदद मिल सके।बता दे कि भोरहाॅ पंचायत के मुखिया के निधन के कारण उप मुखिया छठू कुमार महतो को पंचायत का प्रभार मिला।उप मुखियाा घर घर घुमकर लोगों के बीच साबून का वितरण कर रहें हैं तथाा लोगों को जागरूक करते हुए सोसल डिसटेन्स मेन्टेन करने की सलााह दे रहेें हैैं ।मौके पर सबंधित वार्ड सदस्य तथा ग्रामीण उपस्थित थे ।