छपरा/लहलादपुर

मुरारपुर निवासी समाजसेवी जमादार राय ने रविवार को पंडीतपुर में सैकड़ों गरीब परिवारों के बीच राशन बांटा। गरीब परिवारों को चावल, आटा व अन्य खाद्य पदार्थ दिया गया। लॉकडाउन कि अवधि बढ़ने कि वजह से कई परिवारों में खाने पीने का संकट गहरा गया है।उन परिवारों की स्थिति दैनीय हौ जिनके पास राशन कार्ड भी नहीं है। कुछ परिवारों के कमाऊ सदस्य दूसरे शहरों में फंसे हुये है।वैसे परिवारों के बिच खाने पीने का संकट खड़ा हो गया है। गौरतलब है कि जमादार राय ने कोरोना संकट में अपने एक साल कि सैलरी गरीबों के बीच बांटने का प्रण किया है।इसी के तहत पीएम केयर्स फंड में ग्यारह लाख रुपये का दान दिया है। सोशल डिस्टेंस मेंटेन के लिये जनता बाजार थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह सजग रहे।अध्यक्षता मुकेश साह ने किया। वितरण के मौके पर राधेश्याम सिंह, झुना सिंह, दिनेश्वर राय, संजय कुमार ओझा,मुकेश साह,सूरज गुप्ता,नबी अहमद,शेर महमद खान,राधेश्याम व्यास व अन्य मौजूद रहे।