समस्तीपुर :सरायरंजन थानाध्यक्ष निलंबन वापस लेने की मांग को लेकर घंटो किया सड़क जाम 
#न्यूज़ इनपुट केशब बाबू

  समस्तीपुर के हलई ओपी क्षेत्र में शराब कारोबारी और पुलिस मुठभेड़ में हवलदार की मौत के कारण और सरायरंजन थानाध्यक्ष के घायल होने के मामले के बाद, सरायरंजन थानाध्यक्ष मनोज सिंह को निलंबित करने के बाद आमलोगों का गुस्सा भड़क गया।और सरायरंजन थानाध्यक्ष मनोज सिंह को निलंबन वापस लेने की मांग को लेकर सरायरंजन में घँटों सड़क जाम कर दिया गया।ग्रामीणों को लाख समझाने के बाद आक्रोशित लोग समझने को तैयार नही है। लोगों का कहना है थानाध्यक्ष ठीक है,थानाध्यक्ष  बहुत ही नेक है।। पुलिस प्रशासन के समझाने के बाद भी लोग समझने के लिए तैयार नहीं है