समस्तीपुर:युवाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान

##न्यूज़ इनपुट-केशव बाबू
विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र के सुरौली गाँव मे विश्वकर्मा पूजा के उपरांत ग्रामीण सड़क पर युवकों ने मंगलवार को स्वच्छता अभियान चलाया।अभियान के तहत सुरौली डाकघर से लेकर सुरौली स्कूल व चौक तक सड़क की सफाई की गई। इस दौरान सड़के से कूड़े उठाकर गाँव से अलग फेंका गया। इसमें शामिल युवाओं ने दुकानदार एवं घर वालों से आग्रह किया है कि वे अपने -अपने सामने साफ सफाई रख कर समाज में एक बेहतर संदेश दें।जिससे कि स्वस्थ्य समाज का निर्माण हो सके।स्वच्छता अभियान में शामिल बीजेपी कार्यकर्ता रोशन कुमार मिश्रा ने युवाओं को प्रेरित कर कहा कि जीवन शैली में बदलाव लाने के लिए सफाई एक अहम कड़ी है।कार्यक्रम में केशव बाबू,सोनू कुमार,राजा कुमार,नीरज कुमार,मुरारी मिश्रा, भरत मिश्र, पप्पू मिश्र, राम विनय ,धीरज कुमार, प्रभात कुमार, विक्की, गुलशन, शुभम, अखिलेश ,हरि मोहन सहित सैकड़ों युवा शामिल थे।




Recent Comments