वाराणसी में रेलकर्मियों ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भव्यता एवं विस्तार के साथ मनाया योग दिवस

वाराणसी,21 जून 2018;
पूर्वोत्तर रेलवे ,वाराणसी मंडल के न्यू लोको कालोनी स्थित सामुदायिक भवन “इंद्रप्रस्थ” में आज २१ जून को प्रातः 08:00 बजे से 09:00 बजे तक रेलकर्मियों के लिए योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर योग गुरु के रूप में पतंजलि योग पीठ से प्रशिक्षण प्राप्त मऊ के रेल कर्मचारी श्री छांगुर यादव द्वारा योग की महत्ता एवं उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए विभिन्न शारीरिक अभ्यास,व्यायाम एवं क्रियाएं। विभिन्न आसन एवं प्राणायाम (प्रार्थना, सूर्य नमस्कार, ग्रीवाचालन,स्कंधचालन ,वृक्षासन ,पादहस्तासन,भद्रासन ,वज्रासन ,उत्तानपदासन ,सेतुबंधासन ,पवनमुक्तासन के साथ अनुलोम-विलोम ,कपल भारती ,भ्रामरी प्राणायाम का सउदाहरण अभ्यास करवाया गया। इस अवसर पर कार्मिक विभाग के सौजन्य से कर्मचारियों को पोषक जल-पान का भी प्रबंध किया गया था जिसका कर्मचारियों ने सराहना के साथ भरपूर लाभ उठाया।

इसी समय पूर्वोत्तर रेलवे के अधिकारी क्लब लहरतारा में रेलवे अधिकारियों एवं रेलकर्मियों के परिजनों के लिए योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अधिकारी क्लब में योगाचार्य श्री रत्नेश दुबे एवं श्री गिरीश उपाध्याय (काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के योग स्नातकों ) ने योगाभ्यास सूर्य नमस्कार एवं उद्गीत से किया। इसके पश्चात योगासन-हस्तचालन ,ताड़ासन ,त्रिकोणासन ,बज्रासन,हलासन ,वृक्षासन ,अर्धचक्रासन,पवनमुक्तासन ,मकरासन ,शलभासन ,भुजंगासन ,वक्रासन ,कपालभारती प्राणायाम,अनुलोम-विलोम प्राणायाम ,भ्रामरी प्राणायाम ,ध्यान योग ,संकल्प वाचन एवं शांतिपाठ का सप्रयोग उदाहरण प्रस्तुत किया गया। इसके अतिरिक्त उन्होंने योग की आवश्यकता एवं वर्तमान जीवन में योग की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। संकल्प,प्रार्थना एवं शांतिपाठ वरिष्ठ हित निरीक्षक श्री राहुल भट्ट ने कराया। वाराणसी मंडल द्वारा आयोजित उक्त योग शिविर में मंडल पर कार्यरत अधिकारियों ,पर्यवेक्षकों तथा रेल कर्मचारियों एवं उनके परिजनों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। योग दिवस कार्यक्रम के प्रारम्भ में मंडल रेल प्रबंधक श्री एस के झा ने कर्मचारियों के मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य के लिए योग को बहुत उपयोगी एवं आवश्यक बताया। इसके साथ ही मंडल रेल प्रबंधक ने योग प्रशिक्षकों को अंगवस्त्र प्रदान करके सम्मानित किया।
योग दिवस के अवसर पर उक्त योग शिविरों का आयोजन जीवनचर्या में योग को शामिल करने के संकल्प एवं शांतिपाठ के साथ संपन्न हुआ। उक्त योग शिविरो का संचालन मंडल कार्मिक अधिकारी श्री राहुल श्रीवास्तव ने तथा धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री मनोज कुमार पांडेय ने किया।
इसी प्रकार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर वाराणसी मंडल के सभी हेल्थ युनिटों,मंडल चिकित्सालय ,डीजल लाबी ,गार्ड एवं ड्रावर विश्रामालयों में भी योग शिविरों के माध्यम से योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें भारी संख्या में पुरुष/महिला कर्मचारी एवं उनके परिजन सम्मिलित हुए।इसकी जानाकरी जनसम्पर्क अधिकारी अशोक कुमार ने दी है।