समस्तीपुर:पोखर में तैरती मिली दो चेचरी बहन की लाश , सनसनी
##न्यूज इनपुट- केशव बाबू:
सरायरंजन
सरायरंजन थाना क्षेत्र के भगवतपुर काली स्थान के निकट जमुआरी नदी के पास स्थित एक पोखर में मंगलवार की सुबह दो युवतियों की लाश तैरती हुए देखकर ग्रामीणों में सनसनी फैल गयी। फिर ग्रामीणों के द्वारा दोनो लाशों को बाहर निकाला गया ।जिसके बाद दोनों की पहचान चचेरी बहन के रूप में हुई। उनमें से एक सरायरंजन थाना क्षेत्र के द्वारिकापुर गांव निवासी मों. शोएब की पुत्री रूखसाना (19) वर्ष व दूसरी मो. मुख्तार की पुत्री रिजवान (18)वर्ष की थी। पोखर से लाश मिलने की सूचना पर सरायरंजन थाने की पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया।जानकारी के अनुसार दोनों बहन सोमवार की शाम शौच के लिए घर से निकली थी।लेकिन उसके बाद घर नहीं लौटी। घर वालों के द्वारा काफी खोजबीन की गयी। लेकिन कुछ पता नहीं चला। इधर ग्रामीण के अनुसार रूखसाना दो दिन पूर्व एक शादी समारोह में घर वालों के मना करने के बाद भी चली गयी थी।जहाँ से आने के मम्मी डाट लगायी थी। दूसरी और पुलिस का कहना है कि दोनों के शरीर पर सांप के काटने जैसा भी निशान पाया गया हैं। इस संबंध में थाना अध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता हैं।