समस्तीपुर: मुख्यमंत्री सात निश्चय योजनान्तर्गत सड़क का किया गया शिलान्यास 
न्यूज़ इनपुट -केशव बाबू

शाहपुर पटोरी
पटोरी प्रखंड के इनायतपुर पंचायत के वार्ड संख्या – 07 स्थित राम नगर पोखर के पश्चिम भिन्डा से लेकर नागेन्द्र सिंह के खेत तक मुख्यमंत्री सात निश्चय योजनान्तर्गत लगभग 366500/- की लागत से बनने वाली पी.सी.सी सड़क का शिलान्यास पंचायत के मुखिया अभिमन्यु प्रसाद राय ने वार्ड सदस्य सह वार्ड क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष चण्डिक लाल पासवान की अध्यक्षता मे किया । मौके पर पंचायत सचिव विकास कुमार राय , वार्ड सचिव कपिलदेव हाजरा , प्रखंड वार्ड मेंबर संघ अध्यक्ष अमरनाथ राय , वार्ड मेंबर सत्यप्रकाश , पवन सिंह , पंच कुमारी संजू , पवन पासवान , रंजन देवी ,  सहित दर्जनो ग्रामीण  मौजूद थे ।