समस्तीपुर: नेहरू युवा केन्द्र के द्वारा तीन दिवसीय प्रशिक्षण का किया गया शुरुआत

न्यूज़ इनपुट -केशव बाबू

समस्तीपुर नेहरू युवा केन्द्र के तत्वाधान में युवा नेतृत्व एवं सामुदायिक विकास प्रशिक्षण राजस्थानी विद्यालय के सभागार में शुरू हुआ तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रामसुमिरन सिंह ने दीप जलाकर किया मुख्य अतिथि के रुप में प्रोफेसर शारदा सिंह राष्ट्रीय सेवा योजना की डॉ अभिलाषा सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राकेश राज थे।
कार्यक्रम का संचालन स्वयंसेवी संघ सचिव सह राज्यप्रशिक्षक संजय कुमार बबलू ने किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष रामसुमिरन सिंह ने कहा राष्ट्र निर्माता में युवाओं की अहम भूमिका पर प्रकाश डाला नेहरू युवा केन्द्र के युवा को अखिल भारतीय परिषद छात्र उम्मीदवार को जिताने की अपील की, राष्ट्रीय सेवा योजना की डॉ अभिलाषा सिंह ने युवाओं को रचनात्मक कार्यों में अपनी भूमिका निभाने की अपील की। प्रोफेसर शारदा सिन्हा ने अखिल भारतीय परिषद के युवा इतिहास में युवाओं ने जब भी कोई आंदोलन किया हैं वो आंदोलन सफल हुआ 1857 के सिपाही विद्रोह की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि इस आंदोलन में भी युवा की अहम भूमिका थी।

राज्यप्रशिक्षक संजय कुमार बबलू ने नेहरू युवा केन्द्र के गौरवशाली इतिहास की चर्चा करते हुए कहा राष्ट्र के विकास में इस संगठन की भूमिका महत्वपूर्ण हैं।विषय प्रवेश करते हुए लेखपाल उमेश प्रसाद ने कार्यक्रम को रूपरेखा से अतिथियों एवं युवाओं को अवगत कराया. तीन दिवसीय प्रशिक्षण 16 फरवरी से 18 फरवरी तक चलेगा जिसमे 40 युवा युवती ने भाग ले रहे हैं।कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत बुर्के एवं पाग देकर सम्मानित किया गया।
राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक त्रिपुरारी झा,निधि कुमारी, सुनिधि कुमारी, अमित कुमार, गौरव कुमार झा,मो मेराज,आसुतोष कुमार, कृष्णा कुमार, सुधीर कुमार, अमित कुमार, दीपक कुमार सहित प्रशिक्षणार्थी मौजूद थे धन्यवाद ज्ञापन एन वाई भी साकेत राज ने किया।