आपसी विवाद में मारपीट पति पत्नी जख्मी
मढ़ौरा,सारण ।
थाना क्षेत्र के अओल्हनपुर बथानी टोला में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में पति पत्नी दोनो जख्मी हो गये । जख्मी में छोटेलाल राय और उनकी पत्नी लक्ष्मीणा देवी का नाम बताया गया है । मामले में जख्मी छोटेलाल राय ने प्राथमिकी दर्ज कराया है जिसमें गांव के लालबाबू राय और उनकी पत्नी चिंता देवी को आरोपित किया है । कहा है कि वे अपने घर पर थे तभी दोनों पहुंच कर गाली गलौज करने लगे हल्ला सुनकर जब उनकी पत्नी बचाने पहुंची तो आरोपी ने उसके साथ भी मारपीट कर जख्मी कर दिया ।




Recent Comments