समस्तीपुर:मांगो को लेकर किसानों ने प्रखंड कार्यालय पर दिया धरना
न्यूज़ इनपुट- केशव बाबू

दलसिंहसराय
बिहार राज्य किसान सभा के अंचल किसान कौंसिल की ओर से आज कर्ज माफी समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्रखंड कार्यालय पर एक दिवसीय धरना दिया गया। धरनास्थल पर विधानचंद्र की अध्यक्षता में एक सभा आयोजित हुई। वक्ताओं ने सभा को सम्बोधित करते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार की गलत नीति के कारण किसान फटेहाल हो चुके हैं। इससे उबरने के लिए किसानों का कर्जा माफ करने, पशुपालक किसानों को डेढ़ गुणा दूध की कीमत देने, पंचायत स्तर पर धान का क्रय केंद्र खोलने एवं राशन कार्ड के लिए आवेदन के साथ शपथ पत्र की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग की। अंचल मंत्री रामसेवक राय, विधानचंद्र, रामवृक्ष महतो, नीलम देवी, महेश सिंह, रामनरेश दास आदि ने सम्बोधित किया। इससे पूर्व एन एच 28 सरदारगंज से जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए किसान सभा के लोग प्रखंड कार्यालय पहुंचे थे




Recent Comments