
हथिसार पंचायत में उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन का किया गया वितरण
✍️विपिन कुमार मिश्रा/मढ़ौरा (सारण) : मढौरा प्रखण्ड क्षेत्र के हथिसार पंचायत अंतर्गत महम्मदपुर गाँव में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत बीपीएल परिवार के 95 महिलाओ के बीच मुफ्त गैस का वितरण मुखिया मुंद्रिका प्रसाद ने किया। वितरण के दौरान मुखिया ने बताया कि
केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से कमजोर वर्ग के परिवारों खासकर महिलाओं को बहुत राहत मिली है।सभी गैस अरमान इडेन ग्रामीण वितरक केंद्र गौरा द्वारा दिया गया, इस दौरान वितरण में ज्योति कुमारी ,गीता देवी , उमरावती देवी ,फुलझड़ी देवी ,लालती देवी ,उर्मिला देवी ,राजवंती देवी ,नाजदुन बीबी, सोनमती देवी, शारदा देवी सहित 95 महिलाओ को उज्वला योजना के तहत सिलेंडर मिला।सभी महिलाओं ने प्रधानमंत्री के इस योजना के बारेे में चर्चा करते हुए बताया कि असल मे महिलाओं का सम्मान करने वाला यही योजना है।
वही पकहा गाव में मेसर्स भारत गैस ग्रामीण वितरक पिरौटा के द्वारा 40 महिलाओ को गैस वितरण किया गया।इस दौरान डॉ रंजीत कुमार ने बताया कि सभी बीपीएल परिवारों को मुफ्त कनेक्शन दिया जा रहा है।




Recent Comments