समस्तीपुर:नेहरू युवा केन्द्र के तत्वावधान में स्वच्छता मुहिम को ले निकाला कैंडल मार्च

##न्यूज़ इनपुट- केशव बाबू
खानपुर
खानपुर के नत्युद्वार के अमसौर गाँव मे स्वच्छता पर कैंडल मार्च निकाला गया ।नेहरु युवा केन्द्र के मार्गदर्शन मे स्वच्छ भारत समर ईटर्नशिप कार्यक्रम के तहत महिलाओ को स्वच्छता के प्रति जागरुक करने का आह्वान किया। साथ ही नेहरु युवा केन्द्र के राष्ट्रीय स्वंय सेवक त्रिपुरारी झा के नेतृत्व मे सैकरो युवा व ग्रामीण महिओ ने भाग लेकर स्वच्छता की शपथ भी दिलाया गया। और साथ ही त्रिपुरारी झा ने कहा की मानव जीवन के लिए स्वच्छता बहुत जरूरी है। इससे बीमारियों पर अंकुश लगता है।सभी लोगों को गंदगी से दूर रहना चाहिए और आस पड़ोस के स्थान को स्वच्छ रखना चाहिए।लोगों को शाैचालय का निर्माण कर लिए उन्होंने प्रेरित किया।उन्होंने लोगों से कहा लोटा लेकर शाैच नही जाये।सरकार शौचालय निर्माण करने पर 12000 रु० अनुदान भी देता है। इस कैंडल मार्च के मौके पर सरपंच उमा देवी ,वार्ड सदस्य पंकज सहनी, स्वच्छता दूत मुकेश साहनी आदि उपस्थित थे।