पांच दिवसीय सर्वदेव प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के तीसरे दिन अग्नि मंथन का कार्य हुआ प्रारंभ

बनियापुर (सारण) : प्रखंड क्षेत्र के पैगम्बरपुर मे चल रहे पांच दिवसीय सर्वदेव प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के तीसरे दिन अचार्यो के वैदिक मंत्रोचार के बीच अग्नी मंथन का कार्य प्रारंभ हुआ.लगभग चार घंटे मंथन के बाद जैसे ही अग्नी प्रजवलित हुई यज्ञ स्थल सहित आस पड़ोस का वातावरण जयघोष से गुंज उठा.अग्नि प्रवजलन के बाद पुरे विधि विधान से मंडप पूजन कर यज्ञशाला को पूजन पाठ के लिए श्रद्धालु भक्तो को समर्पित किया गया.


अग्नी मंथन एंव मंडप पूजन के मैके पर हजारो की संख्या मे महिला,पुरूष श्रद्धालु भक्त उपस्थित रहे जिन्हे संभालने मे आयोजन समिति सदस्यो को काफी मशक्कत करनी पड़ी.यज्ञ स्थल सहित स्थानीय बजार एंव गांव धर्मनगरी मे तब्दील दिख रही है एंव हर जगह धार्मिक माहैल के साथ जय श्री राम के उद्घघोष गुंज रहे है.वही रात्री पहर मे होने वाले प्रवचन,कीर्तन,झांकी प्रस्तुती एंव रामलीला मे भी श्रद्धालु भक्तो की भारी भिड़ उमड़ रही है.यज्ञ स्थल पर विधी व्यवस्था कायम रखने मे स्थनीय पुलिस प्रशासन भी काफी तत्पर है.आयोजन समिति के अघ्यक्ष विजय कुमार पाण्डेय,सचिव मुन्ना साहु,संचालक नवल किशोर कुशवाहा सहित आयोजन समिति के र्दजनो सदस्य यज्ञ स्थल पर माकुल सर सफाई एंव आने वाले श्रद्धालु भक्तो को किसी तरह की परेशानी न हो का विशेष घ्यान रख चैकस एंव तत्पर दिख रहे है जिनकी भुमिका काफी ही सराहनीय एंव प्रशंसनीय है.




Recent Comments