समस्तीपुर:निकाला गया न्याय मार्च

#न्यूज इनपुट -केशव बाबू
समस्तीपुर
समस्तीपुर: जिले के ताजपुर में उन्नाव, कठुआ समेत अन्य रेपकांड के आरोपियों को बचाने की भाजपाई साजिश के खिलाफ एवं आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर आज शनिवार को आइसा-इनौस के बडी संख्या में कार्यकर्ताओं ने “आशिफा को न्याय दो”, ” उन्नाव रेप पीडिता को न्याय दो”, “बढते बलात्कार कांड पर रोक लगाओ”, “बलात्कारियों को बचाने की भाजपाई- संघी साजिश का पर्दाफाश करो” आदि नारे लगाते हुए बाजार क्षेत्र के अस्पताल चौक से न्याय मार्च निकाला.
जो नीम चौक, गोला रोड, थाना रोड आदि जगहों से गुजरते हुए पुन: अस्पताल चौक पहुँचकर न्याय मार्च सभा में तब्दील हो गया. अध्यक्षता इनौस प्रखंड संयोजक आशिफ होदा तथा संचालन आइसा प्रखंड संयोजक जीतेंद्र सहनी ने किया. ब्रहमदेव प्रसाद सिंह, प्रभात रंजन गुप्ता, मो० ऐजाज, मो० नौशाद खां, नौशाद तौहीदी, शिवबालक केशरी, राँकी खान, मो० सदरे, मो० लड्डन,मो० शाहीद, मुंशीलाल राय,मो० चाँद बाबू, इनौस जिला सचिव राम कुमार, भाकपा माले प्रखंड सचिव सह इनौस जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह समेत अन्य छात्र, युवा, किसान, मजदूर नेताओं ने सभा को संबोधित किया.
वक्ताओं ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री भाजपा- संघ का नारा चुनावी नारा था- बहुत हुआ नारी पर वार- अबकी बार मोदी सरकार” नारा को भी जुमला बनाकर रख दिया है. उन्नाव और कठुआ में जिस तरह से रेपिस्टों को भाजपा- संघ ने बचाने की कोशिश की, तिरंगा झंडा लेकर आरोपियों के पक्ष में जुलूस निकाला गया. इससे देश शर्मसार हुआ है. इस धटना की निंदा विदेश में भी की गई. जब कोर्ट ने संज्ञान लिया, लाखों लोग सड़कों पर उतरने लगे. तब भाजपा पीछे हटी. इससे प्रतीत होता है कि भाजपा- संघ महिलाओं के साथ दोयम दर्जे का व्यवहार करती है. इस सरकार का पर्दाफाश आंदोलन तेज कर ही किया जा सकता है.