सारण :​बाइक के लिये विवाहिता कि हत्या 
———
दैनिक खोज खबर के लिये अमित कु की रिपोर्ट 
——–
लहलादपुर(सारण)
जनता बाजार थाना क्षेत्र के नवकी बाजार टोला में एक विवाहिता कि हत्या कर दी गयी। वह रसूलपुर थाना के पाण्डेय छपरा गांव कि अर्चना देवी(29) जो कि उसका मायका है। उसकी शादी साल 2012 में नवकी बाजार के प्रमोद साह संग हुई थी। विवाहिता कि हत्या महज एक बाइक और सोने कि चेन के लिये कर दी गयी। घटना सोमवार की है व घटना को विवाहिता के ससुराल नवकी बाजार में अंजाम दिया गया है लेकिन उसका शव बरामद नही हुआ है। घटना के बाद से घर पर ताला लटका परिजन फरार है। पुलिस ने विवाहिता के पिता दीनानाथ साह के आवेदन पर एफआईआर दर्ज कर ली है। प्राथमिकी में विवाहिता के पति प्रमोद साह, ससुर देनी साह, देवर राजकिशोर साह व सास को नामजद किया गया है। जनता बाजार थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया की शव बरामदगी के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।