समस्तीपुर:मतगणना उपचुनाव में विजयी प्रत्याशीयों को मिला जीत का प्रमाण पत्र

##न्यूज इनपुट -केशव बाबू
विभूतिपुर
विभूतिपुर मतगणना में कल्याणपुर दक्षिण पंचायत में सरपंच पद पर गणेश पासवान ने जीत दर्ज की।तथा गणेश पासवान को 1958 मत प्राप्त हुए।जबकि वही शशि भूषण दास को 935 तथा भगवानलाल दास को 184 मत प्राप्त हुए।वही दूसरी और भरपुरा पटपरा पंचायत में पंचायत सदस्य पद यशवंत कुमार चौधरी ने जीत दर्ज की उन्हें कुल 194 मत प्राप्त हुए।तथा अशोक कुमार चौधरी को 149 मत प्राप्त हुआ।वही दूसरी और मोरवा दक्षिणी पंचायत समिति के पद पर रुबी शर्मा विजयी घोषित हुई।इन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सकुन्ती देवी को 464 मतो से पराजित की।रुबी शर्मा को 1809 मत आया और प्रतिद्वंद्वी सकुन्ती देवी को 1345 मत प्राप हुआ।निकसपुर पंचायत के वार्ड 7 के कचहरी पंच पद पर अजय कुमार विजयी हूए।इन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी धर्मेन्द्र पंडित को 44 मत से पराजित किया।अजय को 147 और धर्मेन्द्र को 10 मत मिला।वहीं बाजितपुर कनैल पचायत के वार्ड 4 के कचहरी पंच पद पर देवेन्द्र राय ने प्रतिद्वंद्वी कैलाश राय को 7 मतो से पराजित किया।देवन्द्र राय को 207 और कैलाश राय को 200 मत प्राप्त हुआ।निर्वाची पदाधिकारी शिवशंकर राय ने पर्यवेक्षक महेश कुमार दास की उपस्थिति में विजयी प्रत्याशी को जीत का प्रमाण पत्र दिया।




Recent Comments