समस्तीपुर:केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत


##न्यूज़ इनपुट -केशव बाबू
विभूतिपुर
विभूतिपुर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और भारत सरकार के मंत्री गिरिराज सिंह को हसनपुर जाने के क्रम में विभूतिपुर के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कल्याणपुर में जोरदार स्वागत किया। विभूतिपुर दक्षिणी मंडल अध्यक्ष अमन पराशर के नेतृत्व में भाजपा नेता सतीश झा के घर पर मंत्री श्री गिरिराज सिंह का कार्यकर्ताओं ने फूल माला और बुके और पाग चादर देकर अभिनंदन किया। तो वहीं दूसरी ओर कल्याणपुर काली मंदिर के प्रांगण में किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पंकज लाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने श्री गिरिराज सिंह का फूल माला से स्वागत किया। कार्यकर्ताओं के स्वागत से अभिभूत मंत्री श्री गिरिराज सिंह ने कार्यकर्ताओं कोटिश धन्यवाद दिया। और बोले कि देश हित के कार्य में सदा अग्रसर रहूंगा। गिरिराज सिंह के साथ चल रहे भाजपा जिलाध्यक्ष रामसुमिरन सिंह, वरिष्ठ नेता जगरनाथ ठाकुर, राजकपूर सिंह,जिला प्रवक्ता प्रभात कुमार का भी कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर स्वागत किया। मौके पर पूर्वी मंडल अध्यक्ष बाबू साहब झा, उपाध्यक्ष रामनाथ झा, कृष्ण मोहन झा, संजीव शर्मा, अजीत कुशवाहा, रविंद्र पासवान, रीना झा, राजीव झा, मुरारी झा, विनय कुमार सिंह, सुमन शेखर पार्थ, अभिषेक कश्यप झा, अभय प्रभाकर, सुदिन कुमार, वीरेंद्र रजक, लक्ष्मी नारायण वर्मा, रमेश प्रसाद सिंह, सुरेश प्रसाद सिंह, सेवानिवृत्त शिक्षक कुशेश्वर पंडित, अरविंद यादव, गिरीश झा, राकेश कुशवाहा, अमन कुमार, मृत्युंजय झा, अमर्त्य राज, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे