इसुआपुर में सलाना उर्स मेले के जुलूस में शामिल श्रधालुओं के लिये “संस्कार दीप इंटरनेशनल स्कूल” ने लगया प्यांऊ स्टाल

इसुआपुर ( सारण ):-इसुआपुर प्रखण्ड के डटरा पुरसौली पंचायत स्थित ड़ा.अमानतुल्लाह वारसी के मजार पर मंगलवार को अठारहवां सलाना उर्स पाक मेले के आयोजन के लिये निकाले गये जूलूस में सभी को संस्कारदीप इन्टरनेशनल स्कुल के समीप स्टाल लगाकर स्कुल के डायरेक्टर सह मुखिया संगम बाबा ने शरबत पिलाकर जत्थे को रवाना किया ।

वहीं इसुआपुर चौक से मार्केट होते हुये हाथी-घोड़े व गाजे-बाजे के साथ विशाल जुलुस डटरा-पुरसौली मजार तक निकाला गया .इस सलाना उर्स के मेले में बिहार के विभिन्न जिलों समेत यूपी से श्रद्धालु पहुंचते हैं तथा मजार पर चादरपोशी कर मन्नतें मांगते हैं . मजार पर मेले के आयोजक ड़ा.जमील वारीस ने बताया कि यहां भक्तों की मन्नतें पूरी होती है । रात्रि में मिलादशरीफ और शमां महफिल कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है । हर साल की भाँति जुलुस में हिन्दु व मुस्लिम समुदाय के हजारों की संख्या में लोग शामिल होते हैं और मेले में ठहरते हैं । जिसका संचालन सुफी सलीमुल्लाह अंसारी ,मगध विश्वविद्यालय के प्रोफेसर अब्दुल कुद्दुस अंसारी ,ड़ा.महम्मद रफी वारीस ,ड़ा.मु.साबीर ,ड़ा.शहनवाज अली ,मु.जाफिर अंसारी ,मु. अजहर वारिस ,प्रो.अजहर करीम ,गंगासागर राम ,शैलेन्द्र कुमार यादव ,बीगन प्रसाद ,कृष्णानंद सिंह मुख्य रूप से कर रहे थे .




Recent Comments