समस्तीपुर:अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाईकल सवार पिता और पुत्र की मौतसमस्तीपुर:अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाईकल सवार पिता और पुत्र की मौत।
##न्यूज़ इनपुट- केशव बाबू
रोसड़ा
रोसड़ा थाना क्षेत्र के रहुआ चौक पूल के पास आज सुबह सड़क दुर्घटना में पिता और पुत्र की मौके पर मौत हुई।जिसकी पहचान बेगूसराय जिले के खोदावंनपुर थाना क्षेत्र के सिरसी गांव निवासी अर्जुन दास उम्र 68 वर्ष पिता स्व० रोशनी लाल दास अपने पुत्र गुड्डू दास (शत्रुघ्न दास) उम्र 24 वर्ष के साथ समस्तीपुर ट्रेन पकड़ने के लिए मोटरसाइकिल से जा रहा था।तभी विपरीत दिशा से आ रही एक अज्ञात पिकअप वैन ने टक्कर मार दिया। सूत्रों ने बताया कि इस घटना में पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर समस्तीपुर सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद चालक पिकअप वैन लेकर फरार हो गया।




Recent Comments