पीट-पीटकर हत्या मामले मेंं सात पर प्राथमिकी दर्ज, एक गिरफ्तार
मढ़ौरा /सारण : थानाक्षेत्र के बरदहियां गाँव में जमीन संबंधी विवाद में हुई हत्या को लेकर मृतक के भाई ने स्थानीय थाना में सात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराया है। जिसमें पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक को गिरफ्तार कर लिया। घटना के संबंध में मृतक तारकेश्वर सिंह के भाई उमानाथ सिंह के बयान पर गांव के ही सात लोगों को नामजद किया गया है। मृतक के भाई ने नागमनी शर्मा ,धनंजय सिंह, बबलू सिंह, सुमन देवी ,मालती देवी, परमिला देवी ,पुरषोत्तम कुमार को नामजद किया है।
बताते चलें की गुरुवार को बरदहियां के छः आना टोला में एक अधेड़ को मारपीट कर बुरी तरह घायल कर घर से लगभग पांच सौ मीटर दुरी पर एक धान की खेत में फेंक दिया गया था चौकिदार की सुचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए मढौरा रेफरलअस्पताल लाया जहाँ डाक्टर ने घायल को मृतक घोषित कर दिया । जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु छपरा भेज दिया ।
मृतक की पहचान बरदहियां निवासी पचास वर्षीय तारकेश्वर सिंह के रुप में हुई । हत्या का मुख्य कारण आपसी जमीनी विवाद है। हालांकि मृतक के पुत्र – बधु बिहार से बाहर दिल्ली रहते हैं। लेकिन मृतक के सहोदर भाई के बयान पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है और आगे की कार्यवाई कर रही है। इस संबंध में पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष रामबलेश्वर राय ने बताया कि हत्या मामले में पुलिस ने मुख्य अभियुक्त के माता मालती देवी को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है।