निधि की प्रतिभा का मलेशिया में बजा डंका,इंटरनेशनल भोजपुरी फिल्म फेयर अवॉर्ड्स जीता

##न्यूज़ इनपुट-केशव बाबू:
समस्तीपुर :
समस्तीपुर अपनी प्रतिभा बल पर मुबंई में सपनों की उड़ान भर रही भोजपुरी फिल्मों की नायिका निधि झा ने मलेशिया में आयोजित अंतराष्ट्रीय भोजपुरी फिल्म फेयर अवॉर्ड समारोह में सम्मानित हो अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

विद्यापतिनगर प्रखंड अंतर्गत मऊ गांव में जन्मीं निधि झा पाॅलीवुड, बालीवुड व धारावाहिक की दुनिया में एक प्रतिष्ठापित अभिनेत्री के तौर पर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही है। निधि ने मलेशिया में आयोजित चौथे अंतराष्ट्रीय भोजपुरी फिल्म फेयर अवॉर्ड समारोह में इंटरनेशनल भोजपुरी पर्सनालिटी अवार्ड से सम्मानित हो इलाके को गौरवान्वित किया है। पिता रंजीत झा व माता बेबी झा पूनम प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहती है कि सही सोच लग्न उत्साह और समर्पण वाले लोंगों के लिए सफलता अपने दरवाजे को खोल कर रखती है।निधि ने हमें गौरवान्वित किया है।ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि वे अपनी तमन्नाओं को सच साबित करने के लिए जी तोड़ परिश्रम करें।

पवन सिंह के साथ गदर मचाने वाली इस एक्ट्रेस के है लाखों फैंस बिहार-यूपी में लूलिया गर्ल के नाम से मशहूर निधि झा अपनी अदाओं से कई दिलों पर राज करती है।मशहूर अभिनेता पवन सिंह के साथ फिल्म गदर,सत्या में अभिनय कर चुकी निधि का एक गाना लूलिया मांगेले से फैंस के दिलों पर अपना जलवा कायम कर चुकी है।