
फिल्म स्टार खेसारी लाल पर गैर जमानती वारंट जारी
18 लाख रूपये का हुआ था चेक बाउंस
कभी भी हो सकती हैं गिरफ्तारी,जा सकते हैं जेल
देवेन्द्र कुमार सिंह/रसूलपूर/एकमा। भोजपुरी फिल्म के सुप्रसिद्ध गायक एवं नायक सिनेस्टार खेसारी लाल यादव का छपरा के एक न्यायालय द्वारा गैर जमानती वारंट जारी किया गया है।विदित हो कि वर्ष 2019 में सारण जिले के रसूलपुर थाना क्षेत्र के असहनी गांव निवासी श्री कृष्ण पांडेय के पुत्र मृत्युंजय नाथ पांडेय ने रसूलपुर थाने मे एक प्राथमिकी दर्ज करा,रसूलपूर थाना क्षेत्र के धानाडीह गाँव निवासी मंगरू यादव के पुत्र भोजपुरी सिनेस्टार एवं गायक शत्रुघ्न कुमार यादव उर्फ खेसारी लाल यादव पर अपने पत्नी चंदा देवी के नाम से उनसे जमीन की खरीदगी करने और जमीन का मूल्य भुगतान नहीं करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी थी। दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि सात कट्ठा ग्यारह धुर जमीन जो बाईस लाख सात हजार रूपया में तय किया गया था जिसमें खेसारीलाल यादव ने 18 लाख का चेक दिया था।रसूलपुर थाने में दर्ज प्राथमिकी में मृत्युंजय नाथ पांडेय ने खेसारी लाल यादव पर जमीन के मूल्य भुगतान को लेकर दिए गए ₹18 लाख रूपये के चेक के भुगतान नहीं हो पाने और चेक बाउंस हो जाने का आरोप लगाया था।जिसे लेकर रसूलपुर थाना में भा0द0वि0 की धारा 406 तथा 138 NI एक्ट के तहत कांड संख्या 120/2019 दर्ज कराया गया था। जहां बाद में आरोप पत्र दाखिल होने के बाद न्यायालय में उपस्थित नहीं होने पर संजय कुमार सरोज न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी छपरा के न्यायालय ने लगातार अनुपस्थित चल रहे शत्रुघ्न कुमार उर्फ खेसारी लाल यादव के विरुद्ध गैर जमानती वारंट निर्गत किया है। जिसे लेकर अब खेसारी लाल पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है और उन्हें जेल भी जाना पड़ सकता है।इस संबंध में रसूलपुर थानाध्यक्ष प्रभाकर कुमार भारती ने मोबाइल पर संपर्क कर खेसारीलाल को अवगत भी करा दिया है।




Recent Comments