दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
अपने सामाजिक कार्यों के लिए प्रसिद्ध लायंस क्लब ने नए वर्ष के जश्न को एक नए अंदाज में मनाया. क्लब के सक्रिय सदस्यों ने एमजेके अस्पताल बेतिया के प्रसूति वार्ड में भर्ती महिला मरीजों को कंबल एवं एक-एक बेबी किट बांटा. कंबल पाकर गरीब महिलाओं एवं उनके परिजनों ने क्लब के सदस्यों को आशीर्वाद दिया. वही उनके चेहरे की खुशी देखते बन रही थी. लायंस क्लब के सदस्यों में शामिल नारायणी आर्थोपेडिक अस्पताल के निदेशक और प्रसिद्ध हड्डी -जोड़ एवं नस रोग विशेषज्ञ डॉक्टर उमेश कुमार ने बताया कि नव वर्ष पर जो खुशी मुझे मिली यह मेरे लिए सबसे बड़ी खुशी है और इससे बेहतर नववर्ष मैं नहीं मना सकता था. मौके पर लायन सुनील कुमार गुप्ता, लायन प्रमोद कुमार, लायन रुपेश रंजन, लायन अभिषेक बरनवाल, लायन डॉक्टर संकेत कुमार ,लायन इरशाद अख्तर इत्यादि उपस्थित थे.





Recent Comments