सदर प्रखण्ड में भाजपा ने सभी प्रकोष्ठ एवं
मोर्चा का किया गठन

डोरीगंज(सारण) । सदर प्रखण्ड भाजपा के सभी प्रकोष्ठ एवं मोर्चो का गठन भाजपा जिला अध्यक्ष रामदयाल शर्मा के निर्देशानुसार प्रखण्ड अध्यक्ष हरेश्वर सिंह द्वारा किया गया।जिसमे किसान मोर्चा का अध्यक्ष विनय कुमार विमल , युवा मोर्चा अध्यक्ष राजेश सिंह ,अनुसुचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष महेन्द्र शर्मा , अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष सागीर अली ,अतिपिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष राधेश्याम चौरसिया एवं प्रकोष्ठ मे सहकारिता प्रकोष्ठ का संयोजक विश्वजीत कुमार सिंह ,मत्स्यजीवी प्रकोष्ठ संयोजक मिलन कुमार , पंचायतीराज प्रकोष्ठ संयोजक मृत्युंजय कुमार सिंह एवं महादलित प्रकोष्ठ संयोजक विक्रम कुमार राम को मनोनीत किया गया । 
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता अरविन्द सिंह उपस्थित थे ।
–/–