
छपरा के दारोगा की दानापुर में सड़क दुर्घटना में हुयीं मौत
• पैतृक गांव डुमरीअड्डा में शोक की लहर
डोरीगंज(सारण) । डोरीगंज थाना क्षेत्र के डुमरीअड्डा गांव निवासी दारोगा के पद पर भभुआ में कार्यरत व स्व. किशुनदेव सिंह के पुत्र 55 वर्षीय ओमप्रकाश सिंह उर्फ अनिल सिंह का दानापुर में सड़क दुर्घटना में मौतहो गयी।घटना मंगलवार सुबह की बताई गई है, जब दारोगा ओमप्रकाश सिंह अपनी ड्युटी करने के बाद दवा लेने के लिए पटना जा रहे थे तभी दानापुर के शाहपुर सराय के पास उनकी इंडिका कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकड़ा गयी ।जिससे वे बुरी तरह जख्मी हो गए । दुर्घटना के बाद स्थानीय शाहपुर सराय पुलिस ने उनको इलाज के लिए पटना हॉस्पिटल ले गए जहाँ डॉक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया । पोस्टमार्टम के बाद उनके शव को उनके पैतृक गाँव डुमरी अड्डा लाया गया। शव पहुँचते ही पुरे गाँव मे कोहराम मच गय। पुरे गाँव मे मातम छा गया ।
शव को डोरीगंज के रहरिया घाट पर दाह संस्कार किया गया। शव को उनके पुत्र चन्दन कुमार ने मुखाग्नि दी । इस अवसर पर मुख्य रुप से स्थानीय थानाध्यक्ष ओमप्रकाश चौहान , स्थानीय मुखिया धर्मेन्द्र सिंह , पैक्स अध्यक्ष विनोद सिंह , भाजपा नेता राजेश सिंह , विपिन सिंह आदि उपस्थित रहे ।
मृतक ओमप्रकाश सिंह तीन भाईयों मे सबसे बड़े थे । उनको दो पुत्र एवं दो पुत्री है जिसमे एक पुत्री की शादी हो चुकी है । वे मृदुभाषी व्यक्ति थे । उनको गाँव के सभी लोग लगाव था । सभी लोग उनके व्यक्तित्व की बहुत ही प्रशंसा कर रहे थे ।




Recent Comments