पानापुर (सारण)बुधवार को स्थानीय थाना परिसर में प्रभारी थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने पुलिस पब्लिक डे को यादगार बनाने के लिए वृक्षारोपण किया।उन्होंने कहा कि पेड़ हमारे लिए जीवनदाता के भूमिका निभाते हैं ।पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए हम सभी को पेड़ लगाना तथा उसकी सुरक्षा करना परम कर्तव्य है ।हमारे लिए असली धरोहर हैं ।हम आज पेड़ लगाते हैं तथा इसका लाभ आनेवाली पीढ़ी को मिलता है ।मौके पर स्थानीय थाना के सभी थानाकर्मी उपस्थित थे ।