दैनिक खोज खबर/मढ़ौरा(सारण)। गौरा थाना क्षेत्र के नायका बाजार के समीप शुक्रवार देर शाम सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति की बाइक की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान मसहां गांव निवासी गोपीचंद्र राम के रूप में हुई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर गौरा थाना की डायल 112 टीम और थानाध्यक्ष मो. महताब खां मौके पर पहुंचे तथा घायल अवस्था में व्यक्ति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगरा पहुंचाया। ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. महेंद्र मोहन ने जांच के बाद उन्हें जख्मी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है और दुर्घटना की जांच की जा रही है।